BMW मोटरराड इंडिया ने जनवरी और सितंबर 2023 के बीच 6,778 दोपहिया वाहन बेचे l BMW Motorrad India sold 6,778 bikes between Jan-Sept 2023 – Hindi Scoop

 

BMW ग्रुप इंडिया ने चालू वर्ष 2023 के लिए अपना सालाना बिक्री डेटा जारी किया है। 2023 जनवरी से सितंबर के बीच कंपनी का मोटरसाइकिल डिवीजन – BMW bikes – देश में 6,778 यूनिट्स बिकीं, जिसमे साल-दर-साल 26% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जबकि कंपनी ने 2022 में 9 महीने की अवधि में लगभग 5,379 यूनिट बाइक्स बेचीं थी।

BMW 1000

BMW ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष, विक्रम पावाह ने कहा: “हमने पिछले साल एक दशक में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की और यह 2023 में अब तक की सबसे अच्छी अर्ध-वार्षिक बिक्री और अब तक की सबसे अच्छी जनवरी-सितंबर बिक्री के साथ जारी है। हमारी व्यावसायिक रणनीति अच्छी तरह से काम कर रही है और इसके अलावा हमारी सफलता के लिए कई महत्वपूर्ण कारक हैं।”

BMW मोटरराड इंडिया(BMW Motorrad India) का कहना है कि कंपनी के एंट्री-लेवल मॉडल – G 310 R, G 310 GS और G 310 RR – ने इस 9 महीने की अवधि में ग्रोथ का नेतृत्व किया। कंपनी की दोपहिया बिक्री में इन तीनों मोटरसाइकिलों की कुल हिस्सेदारी 88% रही है।

वहीं, BWM मोटरराड ने 2023 में जनवरी और सितंबर के बीच पूरी तरह से आयातित बड़ी क्षमता वाली मोटरसाइकिलों, खासकर GS सीरीज की बिक्री में 36 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने अब तक भारत में 10,000 से अधिक GS बाइक्स की बिक्री की हैं।

BMW 1000

BWM का कहना है कि उसने स्पोर्ट्स बाइक श्रेणी में उपभोक्ताओं के बीच अपनी नई मोटरसाइकिलों जैसे S 1000 RR, M 1000 RR और M 1000 R की लोकप्रियता में वृद्धि देखी है।

 

More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *